सफर बस वैसा ही बरक़रार है अब तक,
ख़ुद को ख़ुद ही का इंतज़ार है अब तक।
चैन-ओ-सुकून मिले भी तो कहाँ से?
ज़हनो दिल के बिच एक दीवार है अब तक।
छोड़ दिया तुमने फ़िर भी आज़ाद ना हुआ,
जज्बातों पे तेरा जो इख्तियार है अब तक।
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
क्या हो इलाज उसका किसी दवा या दुआ से?
अपने ही वजूद का 'ताइर' बीमार है अब तक।
डर: एक माईक्रो कथा
1 day ago

10 comments:
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
क्या हो इलाज उसका किसी दावा या दुआ से?
अपने ही वजूद का 'ताइर' बीमार है अब तक।बहुत अच्छा लिखा है। बधाई
छोड़ दिया तुमने फ़िर भी आज़ाद ना हुआ,
जज्बातों पे तेरा जो इख्तियार है अब तक।
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
वाह ! बहुत ही सुंदर लिखा है आपने ..
soch raha hu kaunsa sher sabse badhiya likhu..
sare hi sher dhardhar hai.. taeer miya.. yuhi padhwate rahiye..
aur kya kahu.. baki sab to aapse keh diya..
सफर बस वैसा ही बरक़रार है अब तक,
ख़ुद को ख़ुद ही का इंतज़ार है अब तक।
:
aapne to pahle hi sher main maidan maar liya ..... badhai ho !! :)
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
subhan allah.......
क्या हो इलाज उसका किसी दावा या दुआ से?
अपने ही वजूद का 'ताइर' बीमार है अब तक।
-बहुत उम्दा, क्या बात है!
Wah wah. Su vaat chhe. Mazaa aa gaya.
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
" beautiful composition"
Regards
bahut khoob...achche sher kahe hain.
आज की ख़बर न फिक्र आने वाले कल की,
बीते हुए कल का शायद वो खुमार है अब तक।
wah kya baat hai
क्या हो इलाज उसका किसी दावा या दुआ से?
अपने ही वजूद का 'ताइर' बीमार है अब तक।
bhaut sach
bhaut dino baad aa paayi uske liye maafi chhati hoon
magar aaj aana jaise sarthak ho gaya
Post a Comment